सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the sixth day of Navratri, devotees worshipped Goddess Katyayani.

Bilaspur News: नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
On the sixth day of Navratri, devotees worshipped Goddess Katyayani.
सोलन शहर के प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
मां शूलिनी के मंदिर में चार हजार लोगों माथा टेक लिया आशीर्वाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नवरात्र के छठे दिन भी जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में दिनभर करीब 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। भक्तों ने मंदिरों और अपने घरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि मां कात्यायनी की उपासना से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और योग्य वर की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली के मांगलिक दोष सहित अन्य वैवाहिक अड़चनें भी दूर होने की मान्यता है। मां शूलिनी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब आधे घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। इसी तरह शहर के मालरोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इसके अलावा मां काली मंदिर शामती, शीतला माता मंदिर और सिद्धेश्वरी मंदिर (पुलिस लाइन) सहित जिले के अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों के आसपास पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed