सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat election bls

Bilaspur News: मलराओं पंचायत में सुखदेव बने प्रधान, नरेंद्र सिंह उपप्रधान चुने गए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
panchayat election bls
विज्ञापन
मलराओं पंचायत में सुखदेव बने प्रधान, नरेंद्र सिंह उपप्रधान चुने गए

वार्ड सदस्य पदों पर कांटे की टक्कर, कई उम्मीदवारों की करीबी जीत

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मलराओं में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर सुखदेव ने जीत दर्ज की। सुखदेव को 231 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 162 मत प्राप्त हुए। सुखदेव ने 69 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं रामपाल को 145, जोगिंद्र सिंह को 42 तथा गोवर्धन कमल को मात्र सात वोट मिले।
उपप्रधान पद के लिए नरेंद्र सिंह ने 84 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। नरेंद्र सिंह को 224 मत प्राप्त हुए, जबकि राजकुमार को 141, राजेश कुमार को 135, ओंकार सिंह को 79, बालकृष्ण को 46 तथा नीरज चंदेल को नौ मत मिले। पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कविता कुमारी को 66 और शालू देवी को 63 मत मिले। कविता कुमारी ने तीन मतों से जीत दर्ज की। वार्ड-2 में संतोष सिंह को 58, बलदेव को 52, सुरजीत सिंह को 33 मत मिले। संतोष सिंह ने छह मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-3 में श्वेता रानी को 65, अनीता देवी को 40 मत मिले। श्वेता रानी ने 25 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड-4 में तीर्थ राम को 73 और कृष्ण दत्त को 67 मत मिले। तीर्थ राम ने छह मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं पंचायत का एक सदस्य पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed