{"_id":"6a31501859bf58323b0326e3","slug":"lack-of-mathematics-and-commerce-teachers-at-kutheda-school-affects-studies-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-161874-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुठेड़ा स्कूल में गणित, कॉमर्स के शिक्षक नहीं, पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुठेड़ा स्कूल में गणित, कॉमर्स के शिक्षक नहीं, पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएमसी ने सरकार से जल्द नियुक्ति की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय कुठेड़ा में गणित एवं कॉमर्स अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके कारण छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने भी विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ज्योति प्रकाश और समिति के अन्य सदस्यों ने प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की है कि गणित और कॉमर्स के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते विशेष रूप से बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे परीक्षा परिणामों पर भी असर पड़ सकता है। एसएमसी प्रधान ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से अध्यापकों की कमी बनी हुई है। इसके कारण छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भी असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गणित और कॉमर्स विषय के अध्यापकों के पद नहीं भरे गए तो अभिभावकों के सहयोग से व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए शिक्षा विभाग और सरकार जिम्मेदार होंगे। अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय कुठेड़ा में शिक्षकों की कमी को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए रिक्त पदों को शीघ्र भरना आवश्यक है।