गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने महिला मंडल धराड़ की महिलाओं और भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक कार्य करने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, विकास और जनकल्याण की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है और इससे देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, जिला परिषद सदस्य जरनैल सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद