{"_id":"6a315bb0fc8dc2baf300b8e7","slug":"bjp-dominates-bilaspur-municipal-council-jamna-elected-president-and-narendra-pandit-vice-president-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161902-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नप बिलासपुर में भाजपा का दबदबा, जमना अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नप बिलासपुर में भाजपा का दबदबा, जमना अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष
विज्ञापन
बिलासपुर नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के बाद रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में निकाली विजय रैली
चुनावों में 11 में से 9 वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षदों की हुई है जीत
आरक्षित सीट के चलते अध्यक्ष के लिए जमना की दावेदारी थी मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चला आ रहा इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर के तहत नगर परिषद में लगातार दूसरी बार भाजपा समर्थित नेतृत्व स्थापित हुआ है।
नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड नंबर-2 से निर्वाचित जमना देवी को अध्यक्ष और वार्ड नंबर-5 से विजयी नरेंद्र पंडित को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। ताजपोशी के बाद सदर विधायक त्रिलोक जमवाल की अगुवाई में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों तथा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में विजय रैली निकाली। इसके बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर और बाबा नाहर सिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।
11 सदस्यीय नगर परिषद में इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। वार्ड-1 से नरेश कुमारी, वार्ड-2 से जमना देवी, वार्ड-4 से पूजा दास, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-6 से मीना, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल हैप्पी, वार्ड-9 से अजय चंदेल और वार्ड-11 से मुकेश भाटिया विजयी रहे हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण जमना देवी की दावेदारी पहले से मजबूत मानी जा रही थी।
विज्ञापन
विधायक त्रिलोक जमवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को मिला जनसमर्थन जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर के चहुंमुखी विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और वार्डों के सौंदर्यीकरण के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हालिया चुनाव परिणाम प्रदेश की राजनीतिक दिशा को भी स्पष्ट संकेत दे रहे हैं।