सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   'Drug-Free India Campaign' from today until June 26.

Bilaspur News: नशा मुक्त भारत अभियान आज से 26 जून तक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
'Drug-Free India Campaign' from today until June 26.
विज्ञापन
जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, रैलियां, नुक्कड़ नाटक और किया जाएगा पौधरोपण
26 जून को दिलाई जाएगी सामूहिक शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का विषय नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान रखा गया है।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसके तहत स्कूलों और महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, सेमिनार, वेबिनार, कार्यशालाएं, छात्र रैलियां, मानव श्रृंखलाएं, नुक्कड़ नाटक और खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के नाम से पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। साथ ही युवाओं और आम लोगों को नशे के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 26 जून को जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed