{"_id":"69b6b0f2f99b763c26068423","slug":"photography-competition-to-be-held-at-nalwadi-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155996-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
16 से कम और 16 वर्ष से अधिक दो आयु वर्ग के लोगों के बीच होगी स्पधाZ
बेहतर फोटोग्राफी करने वालों को मिलेगा नकद इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मोबाइल और प्रोफेशनल कैमरा के माध्यम से आयोजित होगी।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कमेटी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के 16 वर्ष से कम और 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मेले की सांस्कृतिक गरिमा, आस्था, परंपरा और जीवंत वातावरण को कैमरे के माध्यम से संजोना है। प्रतिभागी शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं की भावनाएं, पारंपरिक झलकियां तथा मेले के विभिन्न रंगों को दर्शाती तस्वीरें प्रस्तुत कर सकते हैं। मेले से संबंधित अन्य रचनात्मक और प्रभावशाली फोटोग्राफ भी स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विजेता प्रतिभागियों को मेले के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। फोटोग्राफर अपनी प्रविष्टियां 21 मार्च दोपहर 3 बजे तक जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो का शीर्षक, फोटो लेने की तिथि और पहचान के लिए आधार कार्ड की स्कैन प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का चयन मेला कमेटी की ओर से किया जाएगा।
Trending Videos