{"_id":"69ce732956e40ddd840c1482","slug":"problems-raised-by-senior-citizens-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157197-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप दुरुस्त करने, खतरनाक पेड़ हटाने, सार्वजनिक शौचालय निर्माण की उठाई मांग
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में वीरवार को वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान रूप लाल शर्मा ने की। सभा के सदस्यों ने शहर की विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और शीघ्र समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के बाद सभा की ओर से एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। सभा ने बताया कि उपमंडल अधिकारी कार्यालय और पुलिस स्टेशन के बाहर लगे सार्वजनिक हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन हैंडपंपों को जल्द ठीक करवाने की मांग की। इसके अलावा बड्डू वार्ड में स्थित एक ऊंचा सफेदे का पेड़ आसपास के 5-6 घरों के लिए खतरा बना हुआ है। तेज हवा या तूफान के दौरान किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सभा ने बताया कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इस पेड़ को शीघ्र हटाने या उचित समाधान करने की मांग की। बैठक में शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र गांधी चौक से लेकर दकड़ी चौक तक सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सभा का कहना है कि इससे बाजार में आने वाले लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र शौचालय निर्माण की मांग की गई। इसके साथ ही सभा ने सरकार से सभी विभागों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया।
बैठक में मुख्य सलाहकार रामलाल शर्मा, वित्त सचिव लेखराम कौल, मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, हरिराम शर्मा, लेखराम शर्मा, कांशीराम, शहजाद चौहान, मनमोहन लाल भट्टी, सुखदेव अत्री, कृष्णा राम भारद्वाज, प्यारेलाल, तीर्थराम महाजन, बृजलाल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos