फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajkumar took charge as the SDM of Bilaspur Sadar.

Bilaspur News: राजकुमार ने संभाला बिलासपुर सदर के एसडीएम का कार्यभार

Wed, 15 Jul 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar took charge as the SDM of Bilaspur Sadar.
एसडीएम सदर राजकुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के अधिकारी राजकुमार ने मंगलवार को एसडीएम सदर बिलासपुर का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आम लोगों को समयबद्ध और सरल प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। राजकुमार इससे पहले सहायक आयुक्त बिलासपुर के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक सेवा के दौरान वह एसडीएम नालागढ़, एसडीएम करसोग और एसडीएम सुजानपुर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न उपमंडलों में उनके अनुभव का लाभ अब बिलासपुर सदर को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर सदर उपमंडल में चल रही रेलवे परियोजना और मटौर-शिमला फोरलेन से जुड़े भूमि अधिग्रहण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति दी जाएगी। इन विकास परियोजनाओं से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed