सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road and bridge construction will improve transportation system

Bilaspur News: सड़क व पुल निर्माण से बेहतर होगी आवागमन व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road and bridge construction will improve transportation system
घुमारवीं में कोर्ट कॉम्प्लेक्स से रछेड़ा संपर्क मार्ग पर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते
विज्ञापन
लुहारवीं-फटोह में 67 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
Trending Videos

मंत्री धर्माणी बोले, ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को लुहारवीं और फटोह पंचायतों का दौरा कर करीब 67 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने फटोह पंचायत में बस्ती धारड़ी संपर्क मार्ग के लिए 34 लाख रुपये की आधारशिला रखी। वहीं कोर्ट कॉम्प्लेक्स से रछेड़ा संपर्क मार्ग पर 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भी शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान मंत्री धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क संपर्क, खेल सुविधाओं और आपदा बहाली से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं और लुहारवीं क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। मंत्री ने बताया कि लुहारवीं पंचायत में एएमपी योजना 2025-26 के तहत तरोतड़ा से बरोटा तक सड़क निर्माण पर 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीडीएनए के अंतर्गत 20 लाख रुपये तथा एएमपी योजना 2024-25 के तहत जुंगी-बरोटा लिंक रोड निर्माण के लिए 26 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा कोर्ट कॉम्प्लेक्स से गांव राछेहड़ा तक लिंक रोड और स्लैब कल्वर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीएनए और अन्य योजनाओं के तहत कंदरौर-पनोह-टकरेड़ा-घुमारवीं सड़क निर्माण पर 2.01 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, जबकि आपदा प्रबंधन के तहत जोगिंद्रनगर-धर्मपुर-सरकाघाट-घुमारवीं सड़क की बहाली पर 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घुमारवीं में छह करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed