{"_id":"69d3b21ea01ae9ce7c01e5bc","slug":"shortage-of-commercial-gas-cylinders-in-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157453-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर गैस न मिलने के ढाबा संचालकों का कारोबार प्रभावित
छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है सीधा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की भारी कमी ने स्थानीय व्यापारियों और होटल-ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समय पर गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कई छोटे व्यवसाय अपने संचालन को प्रभावित होते देख रहे हैं। इस समस्या के कारण क्षेत्र में रोजमर्रा का कारोबार प्रभावित हो रहा है और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।
स्थानीय होटल और ढाबा संचालकों ने बताया कि सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति न होने के कारण उनकी रसोई ठंडी पड़ रही है। इसके चलते ग्राहकों को सेवा देने में बाधा आ रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई व्यवसायी मजबूरन महंगे विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके लिए असुविधाजनक और खर्चीले साबित हो रहे हैं। झंडूता व्यापार मंडल के प्रधान प्रशांत शर्मा ने प्रशासन और राज्य सरकार से इस समस्या पर तुरंत कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में भी सिलिंडरों की कमी देखने को मिल रही है, लेकिन झंडूता में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। बताया कि क्षेत्र के कई ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक पूरी तरह कमर्शियल गैस सिलिंडरों पर निर्भर हैं। अगर जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो व्यापारियों की रोजी-रोटी खतरे में पड़ जाएगी। व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से अपील की कि झंडूता बाजार में सिलिंडरों की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो छोटे कारोबारियों का पूरा कारोबार ठप हो सकता है।
Trending Videos