सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sports competitions will be held during the summer festival.

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव में होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions will be held during the summer festival.
घुमारवीं में ग्रीष्मोत्सव की तैयारियों को लेकर  आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य सदस्य। स्र
विज्ञापन
बास्केटबाल, फुटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, हैंडबाल में खिलाड़ी लेंगे भाग
Trending Videos

तैयारियां तेज, विभिन्न खेलों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गौरव चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, ताकि मेले के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इसी क्रम में खेल समिति की बैठक हुई, जिसमें मेले के दौरान आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि इस बार बास्केटबाल, फुटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज और हैंडबाल प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। बैठक में विभिन्न खेलों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। बास्केटबाल में विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। फुटबाल में विजेता को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमश: 15 हजार और 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओपन और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले होंगे। ओपन वर्ग में विजेता को 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये, जबकि अंडर-19 वर्ग में विजेता को 2100 और उपविजेता को 1500 रुपये मिलेंगे। डबल्स वर्ग में 65 प्लस और 90 प्लस श्रेणियों में भी मुकाबले होंगे, जिनमें विजेता को 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये दिए जाएंगे। शतरंज प्रतियोगिता में ओपन और अंडर-17 वर्ग शामिल किए गए हैं, जिनमें विजेता को 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडबाल प्रतियोगिता भी होगी। एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार करना है। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से आयोजित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed