सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Ma Shoolini temple resonated with drums and shehnai, with queues forming since morning to have darshan of the mother.

Bilaspur News: ढोल-शहनाई से गूंजा मां शूलिनी मंदिर, सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए लगी कतारें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Ma Shoolini temple resonated with drums and shehnai, with queues forming since morning to have darshan of the mother.
नवरात्र के तीसरे दिन मां शूलिनी मंदिर में आए भक्तों की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
सोलन में नवरात्र के चौथे दिन लोगों ने की मां कुष्मांडा की पूजा, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना
Trending Videos

मालरोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में लगा भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के मंदिरों और घरों में नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा कर सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मां शूलिनी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। ढोल और शहनाई की धुन के बीच भक्तों ने भजन-कीर्तन किया और मां के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य गेट तक दोपहर 2 बजे तक लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त घंटों खड़े रहकर मां के दर्शन करने का इंतजार करते रहे। मंदिर में दोपहर तक लगभग 2,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए भोजन और भंडारे की भी व्यवस्था की। सोलन के मालरोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर की ओर से यहां भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा जिलेभर के मां काली मंदिर (शामती), शीतला माता मंदिर और सिद्धेश्वरी मंदिर (पुलिस लाइन) समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के इस पावन अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

नवरात्र के तीसरे दिन मां शूलिनी मंदिर में आए भक्तों की लगी लंबी कतार। संवाद

नवरात्र के तीसरे दिन मां शूलिनी मंदिर में आए भक्तों की लगी लंबी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed