Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Punjab-based organizations stage sit-in protest at Garamod Barrier; people stuck in traffic jam since morning; police force deployed
{"_id":"69ccc13751887be1920a3958","slug":"video-bilaspur-punjab-based-organizations-stage-sit-in-protest-at-garamod-barrier-people-stuck-in-traffic-jam-since-morning-police-force-deployed-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के संगठनों का धरना, सुबह से जाम में फंसे लोग, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के संगठनों का धरना, सुबह से जाम में फंसे लोग, पुलिस बल तैनात
गरामोड़ बैरियर पर बुधवार सुबह से पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल में प्रवेश शुल्क को पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। लड़दे लोकी जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, सियासी योद्धा जिंदाबाद और पंजाब-हिमाचल दा भाईचारा जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए। वहीं, सुक्खू दी माड़ी हुक्मरान कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद और यारियां निभाण वाले पंजाब दे दल्ले लीडर मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे। धरने के चलते बैरियर पर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं, जिनमें मरीज, नौकरीपेशा लोग और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। जाम के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की करीब दस बसें भी रास्ते में फंस गई हैं। इससे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से जाम में फंसे लोगों में प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अचानक हुए इस प्रदर्शन से आम जनता को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।