{"_id":"69cbd0375a4edd1d270fd319","slug":"memorandum-by-villagers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157064-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 70 मीटर संपर्क मार्ग बदहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 70 मीटर संपर्क मार्ग बदहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बरमाणा के चांगरू गांव में संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 70 मीटर लंबा यह मार्ग आज तक पूर्ण रूप से निर्मित नहीं हो पाया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत निवर्तमान उप प्रधान अवधेश भारद्वाज के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की हालत बेहद दयनीय है। इससे पहले भी इस मार्ग के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह मार्ग कई रिहायशी बस्तियों को जोड़ते हुए बरमाणा मुख्य बाजार तक जाता है, लेकिन इसकी खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें इसी कच्चे और खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी वर्दी खराब हो जाती है। वहीं, बीमार और बुजुर्ग लोगों को भी इसी रास्ते से गुजरते हुए दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह खतरनाक हो जाता है और आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है। स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब मुख्य बाजार से आने वाला गंदा पानी और दुकानों का अपशिष्ट इसी रास्ते में बहता है, जिससे मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर निर्माण करवाया जाए और गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इस मौके पर इंद्र देव, मीना देवी, विशाल, गीता देवी, विकास, देवी राम और रविंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos