सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   seminar for students

Bilaspur News: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग का शिविर शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
seminar for students
विज्ञापन
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से युवाओं के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इसमें करीब 80 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तनाव मुक्त करते हुए उनके मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान, एकाग्रता और जीवन कौशल से जुड़ी अहम जानकारियां दी जा रही हैं, ताकि पढ़ाई और जीवन के दबाव को बेहतर तरीके से संभाल सकें। प्रशिक्षण शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुकांत पाल चौहान और संजीव हार्नोट कर रहे हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन भी इसमें सक्रिय सहयोग दे रहा है। प्रशिक्षक सुकांत पाल ने कहा कि आज के युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनाव से उबरने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed