{"_id":"69ccf0684e66cac0b3003022","slug":"video-bilaspur-rs5-crore-sanctioned-for-construction-of-guest-house-and-multipurpose-hall-in-jhanduta-assembly-constituency-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता विस में गेस्ट हाउस व मल्टीपर्पज हॉल निर्माण को 5 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता विस में गेस्ट हाउस व मल्टीपर्पज हॉल निर्माण को 5 करोड़ मंजूर
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत तलाई के विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। शहरी विकास विभाग ने वार्ड नंबर-6 में गेस्ट हाउस और मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह बजट कैपिटल एक्सपेंडिचर के तहत जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प होगा। नगर पंचायत तलाई में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इस आधुनिक गेस्ट हाउस और मल्टीपर्पज हॉल के बनने से न केवल ठहरने की बेहतर व्यवस्था होगी, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी एक बड़ा मंच उपलब्ध होगा। पार्किंग सुविधा मिलने से बाजार में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एक सर्व-सुविधायुक्त गेस्ट हाउस तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही एक विशाल मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका उपयोग सामुदायिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा। सबसे महत्वपूर्ण पहलू पार्किंग व्यवस्था है, जिसे परियोजना में प्रमुखता से शामिल किया गया है ताकि कार्यक्रमों के दौरान वाहनों के जमावड़े की समस्या न रहे। निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग झंडूता डिवीजन को दी गई है। विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। झंडूता से कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा कि हम दो माह पहले मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले थे। हमने आवेदन किया था कि हमें नगर पंचायत तलाई के अंदर जो गेस्ट हाउस और अंडरग्राउंड जो पार्किंग वहां पर बनानी है उसके लिए हमें धन चाहिए, तो वो प्रपोजल हमने उनको दिया था। अब पांच करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत तलाई को सैंक्शन किए हैं, उसकी नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। इसके लिए मैं समस्त तलाई की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कहा कि गेस्ट हाउस और अंडरग्राउंड पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी, जिससे सभी श्रद्धालुओं को और तलाई की जनता को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।