{"_id":"69a0394c621e631c3a02b665","slug":"the-wait-for-bhakra-displaced-people-to-get-plot-allotment-is-over-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154821-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाखड़ा विस्थापितों का प्लाट आवंटन का इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाखड़ा विस्थापितों का प्लाट आवंटन का इंतजार खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापितों ने खटखटाया था पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा
हाईकोर्ट के आदेश पर उपायुक्त रिसेटलमेंट फतेहाबाद ने निर्धारित की तिथि
18 मार्च को हरियाणा के सिरसा में आवंटित होंगे 27 प्लॉट
बिलासपुर, ऊना से उजड़े परिवारों को डबवाली के देसू जोधां में मिलेगा आशियाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देश की खुशहाली के लिए अपना घर-बार और पुरखों की जमीन कुर्बान करने वाले भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए न्याय की घड़ी आ गई है। लंबे कानूनी संघर्ष और अंतहीन इंतजार के बाद, हरियाणा के सिरसा जिले में 27 विस्थापित परिवारों को उनके रिहायशी प्लाटों का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। आगामी 18 मार्च 2026 को डबवाली तहसील के गांव देसू जोधां में इन प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह पूरा मामला 1997 से कानूनी पेचीदगियों में फंसा हुआ था। विस्थापितों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने केस में कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द जमीन आवंटित करने के आदेश दिए थे। अब उपायुक्त रिसेटलमेंट फतेहाबाद ने न्यायालय के इन आदेशों के अनुपालन में आवंटन की तिथि निर्धारित कर दी है। 18 मार्च को सुबह 11:30 बजे गांव देसू जोधां में भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर बीबीएमबी नंगल टाउनशिप के कार्यकारी अभियंता आरएम और एसआर मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विस्थापितों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय पर मौके पर पहुंचें, ताकि आवंटन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। आवंटन सूची में उन लोगों के नाम शामिल हैं जो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और ऊना जिले से विस्थापित होकर आए थे। इनमें सर्वाधिक 13 परिवार बिलासपुर के बड़गांव से हैं। इसके अलावा डूहक, बहल फतुआ, कथौन, कुटहेड़ा, मटला और ऊना के ढियोंगली व मगनोहल मियां के परिवारों को भी जमीन दी जाएगी। प्रशासनिक सूची के अनुसार बड़गांव के आज्ञा राम, इंद्र, चंदु, दुर्गा, सीता राम, अनन्त राम, बाली राम, बीरबल, संतराम, खजाना राम, प्रभु दयाल, राम दयाल, गंगा राम शामिल हैं। वहीं, डूहक से ओम प्रकाश, परस राम, ज्योति प्रकाश, भगत राम, प्रभा, बहल फतुआ के अछरु, कथौन से खजाना, कुटहेड़ा से बलदेव व रतन सिंह, शेर सिंह, मटला से शिवाला, ढियोंगली ऊना से धियान सिंह और मगनोहल मियां से नरायण देवी को प्लॉट दिए जाएंगे। प्रशासन ने इस आवंटन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की है। इसकी सूचना हरियाणा के सिरसा व फतेहाबाद के साथ बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर जिलों के सूचना एवं जनसंपर्क विभागों को भी भेजी गई है। मकसद यह है कि जो विस्थापित परिवार फिलहाल हिमाचल में रह रहे हैं, वे समय रहते सिरसा पहुंचकर अपना हक ले सकें।
Trending Videos