{"_id":"69a01e67bd6d26695300bc08","slug":"video-bilaspur-pickup-loaded-with-khair-wood-caught-three-detained-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, तीन हिरासत में
बिलासपुर जिले में अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ा। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सदर रेंज के कुंडी बीट और गांव जगजनेड़ा क्षेत्र में अवैध कटान की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी कुंडी बीट में नौ पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था, जिनमें सात पेड़ खैर के बताए गए थे। इस संबंध में विभाग पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुका है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर आरओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान जंगल की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को भगा ले गया। टीम ने पीछा करते हुए भराड़ी पुल के पास वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से खैर की लकड़ी के करीब 50 से अधिक लट्ठे बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों के पास लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोग पहले भी अवैध कटान की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। वन विभाग के सदर रेंज अधिकारी नरेंद्र सिंह दयाल ने बताया कि जंगल में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि कुल कितने पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग पुलिस के साथ मिलकर मामले की विस्तृत जांच करवा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।