{"_id":"6a16f3fd887aeed1df0718da","slug":"theft-cases-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160615-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर पंचायत में चोरों का आतंक, ग्रामीण रातभर दे रहे ठीकरी पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर पंचायत में चोरों का आतंक, ग्रामीण रातभर दे रहे ठीकरी पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक घरों से लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान कर चुका है चोरी
लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते एक सप्ताह के भीतर पंचायत के विभिन्न गांवों में आधा दर्जन से अधिक घरों के ताले टूटने की घटनाओं से दहशत का माहौल है। हालात ऐसे बन गए हैं कि ग्रामीण अब अपनी सुरक्षा के लिए खुद रातभर ठीकरी पहरा देने को मजबूर हैं। चोरों के बढ़ते आतंक से परेशान पंचायत के लोग रात होते ही टोली बनाकर पलथी से लेकर रपैड तक गश्त कर रहे हैं। युवा, बुजुर्ग और स्थानीय निवासी बारी-बारी से पूरी रात गांव में निगरानी कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वारदात का डर बना रहता है और कई परिवार रातभर जागकर घरों की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चोर कई घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर चुके हैं। कुछ मामलों में चोर घरों में घुसकर अंदर सो रहे लोगों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
पंचायत में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व उपप्रधान रणजीत वर्धन की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। पंचायत वासियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पंचायत में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग घर छोड़कर बाहर जाने से भी घबरा रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा और पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से औहर पंचायत में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos