सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   training camp by bhm

Bilaspur News: चमलोग में मातृशक्ति प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
training camp by bhm
विज्ञापन
तीन दिवसीय आयोजन में शामिल होंगी नौ जिलों की 60 महिलाएं
Trending Videos

महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए जागरूक करना लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत की ओर से आयोजित मातृशक्ति प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बाबा कल्याण आश्रम चमलोग में हुआ। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 4 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के नौ जिलों से लगभग 60 महिला कार्यकर्ता भाग ले रही हैं।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ बाबा कमल दास ने किया। संगठन की क्षेत्रीय संयोजिका वीना शर्मा महिलाओं को संबोधित करेंगी। संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं आचार पद्धति के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी वर्ग अधिकारियों का सम्मान किया गया। वर्ग की भूमिका प्रांत संयोजिका रजनी ठाकुर ने प्रस्तुत की। इस प्रशिक्षण वर्ग की वर्ग अधिकारी के रूप में रजनी ठाकुर, जबकि सह वर्ग अधिकारी के रूप में रीता पठानिया जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे जागरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होती है, जिसके बाद प्रत्यय स्मरण, योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। इसके साथ ही वर्ग गीत अभ्यास, खेलकूद, व्यायाम, योग सत्र, सत्संग एवं कवि सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन रात 10:00 बजे तक चलता है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य मातृशक्ति को संगठित कर उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस वर्ग में अनुशासन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सांस्कृतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed