सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training for making organic incense sticks started at ARSETI Solan

Bilaspur News: आरसेटी सोलन में ऑर्गेनिक धूप-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Training for making organic incense sticks started at ARSETI Solan
विज्ञापन
30 प्रतिभागियों को जैविक उत्पाद निर्माण और मार्केटिंग की दी जा रही जानकारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में जिलेभर के प्रतिभागियों को ऑर्गेनिक धूप, अगरबत्ती और विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को प्रतिभागियों को बाजार में मिलने वाली अगरबत्ती और धूप से होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी दी गई। बताया गया कि इनमें कई बार हानिकारक रसायन और प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है, जिससे धुएं के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इस प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंगलवार से उन्हें जैविक सामग्री से धूप और अगरबत्ती बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सूखे फूल, पत्तियां और विभिन्न जड़ी-बूटियों का उपयोग सुगंध के लिए किया जाएगा। वहीं मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती में गोबर के साथ नीम और तुलसी की पत्तियों का प्रयोग सिखाया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को कोयले और लकड़ी के बुरादे से उत्पाद बनाने की भी जानकारी दी जाएगी। पसंदीदा खुशबू के लिए इत्र का उपयोग भी सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पैकेजिंग, विपणन, बिक्री स्थान और उत्पाद को ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने स्वयं मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण लेकर पुरानी सामग्री से विभिन्न आकार और रंगों की मोमबत्तियां तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed