{"_id":"69d3b971228ea574ca0f51ff","slug":"training-of-youth-in-water-sports-at-gobind-sagar-lake-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157485-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में प्रशिक्षण लेते युवक युवतियां। संवाद
विज्ञापन
स्विमिंग, ड्रैगन बोट व कयाकिंग के गुर सीख रहे 10 युवक-युवतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। गोबिंद सागर झील में युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में 10 युवक एवं युवतियां विभिन्न जल खेलों की बारीकियां सीख रहे हैं।
गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत हिमाचल गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर छठे एवं अंतिम चरण में संचालित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिभागियों को स्विमिंग, ड्रैगन बोट, कयाकिंग के साथ-साथ डिजास्टर वाटर रेस्क्यू का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर, जिला महासचिव हेमराज ठाकुर और शालिनी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को इस तरह के प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। इस अंतिम चरण के प्रशिक्षण शिविर में आरती ठाकुर, अनिल कुमार, दिया कुमारी, गरिमा चौहान, अरमान खान, अमित ठाकुर, अनिल चौहान, तनीष शर्मा, शोएब खान और मुनिश ठाकुर सहित अन्य प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रदेश में वाटर स्पोटर्स को बढ़ावा मिल सके और युवा अपनी प्रतिभा को नई दिशा दे सकें।
Trending Videos