फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training provided to public representatives on urban development, water supply, and sewerage management.

Bilaspur News: शहरी विकास, जलापूर्ति, सीवरेज प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 18 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Training provided to public representatives on urban development, water supply, and sewerage management.
घुमारवीं में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधि व अन्य। स्रोत: ज
घुमारवीं में अमृत 2.0 के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकायों से 30 निर्वाचित प्रतिनिधियों और संबंधित प्रतिभागियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट ने शहरी विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से अमृत 2.0 मिशन के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय एकीकृत क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों से करीब 30 निर्वाचित प्रतिनिधियों और संबंधित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में तलाई, घुमारवीं, बिलासपुर और श्री नयना देवी जी क्षेत्र के शहरी स्थानीय निकायों से पहुंचे प्रतिनिधियों को अमृत 2.0 मिशन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने शहरी विकास, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉ. केतना अतुल माटकर ने अमृत 2.0 मिशन के उद्देश्यों और इसके तहत किए जाने वाले कार्यों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए प्रस्तुतीकरण, संवादात्मक चर्चा, समूह चर्चा और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने-अपने शहरी क्षेत्रों में सामने आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधानों पर विचार रखने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की क्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि करना तथा उन्हें अमृत 2.0 मिशन की योजनाओं, प्रावधानों और कार्यान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों को स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट की तरफ से प्रवीण भारद्वाज, सत्यन यादव, निमेष जैन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा सहित चारों नगर निकायों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed