{"_id":"69d79a5976281df8aa046624","slug":"transformer-failures-repeatedly-causing-power-crisis-in-phetli-kanguala-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157645-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बार-बार ट्रांसफार्मर खराब, फेतली-कांगुआला में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बार-बार ट्रांसफार्मर खराब, फेतली-कांगुआला में बिजली संकट
विज्ञापन
स्वारघाट के गांव फेतली कांगुआला में लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
नया ट्रांसफार्मर खराब होने पर लगाया पुराना ट्रांसफार्मर भी हुआ खराब
लोगों के दैनिक कार्य हो रहे प्रभावित, स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विद्युत बोर्ड की सब डिवीजन स्वारघाट के तहत गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों में रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल आपूर्ति, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है। सुबह के समय लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। वहीं कनिष्ठ अभियंता निशांत ने बताया कि बोर्ड की ओर से लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
Trending Videos