सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP formed steering committee for elections

Bilaspur News: चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई संचालन समिति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP formed steering committee for elections
जिला भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी। स्रोत:  भाजपा
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय में हुई बैठक
Trending Videos

वरिष्ठ पदाधिकारियों को समिति में किया गया नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर वीरवार को भाजपा सदर और बिलासपुर मंडलों की बैठक हुई, जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बिलासपुर जिला परिषद के वार्डों के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।
बैठक में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए विस्तृत रूपरेखा बनाकर उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसी कड़ी में जिला परिषद के वार्डों के लिए चुनाव संचालन समिति भी गठित कर दी गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सदर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल के साथ ही स्वतंत्र सांख्यान, हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर, प्यारेलाल चौधरी, विनोद शर्मा, स्वदेश ठाकुर और बेलीराम टैगोर इस समिति के सदस्य होंगे। इस मौके पर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर और बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed