{"_id":"69d7a9151db94161c80f4296","slug":"physical-test-for-animal-friend-recruitment-will-be-conducted-in-sunhani-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157665-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पशु मित्र भर्ती के लिए सुन्हाणी, घुमारवीं में में होगा शारीरिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पशु मित्र भर्ती के लिए सुन्हाणी, घुमारवीं में में होगा शारीरिक परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
10 पदों के लिए दमखम दिखाएंगे प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ. केएल शर्मा ने बताया कि जिले में पशुपालन विभाग में पशु मित्र के 10 पदों को भरने हेतु शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षण 16, 21 और 22 अप्रैल को होगा।
उन्होंने बताया कि उपमंडल झंडूता में दो पदों के लिए शारीरिक परीक्षण का आयोजन 16 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से सुन्हाणी मैदान में होगा। इसमें पशु औषधालय नखलेहड़ा के लिए एक पद और एक पद पशु औषधालय समोह के लिए भरा जाएगा। इसी प्रकार उपमंडल घुमारवीं में आठ पदों के लिए शारीरिक परीक्षण 21 और 22 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से होगा। इसमें 21 अप्रैल को पशु औषधालय पट्टा, बाह पदौडी, चुआड़ी और बैहल नुआण के लिए एक-एक पद के लिए शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा। जबकि 22 अप्रैल को पशु चिकित्सालय भराड़ी, कपाहड़ा, बरोटा तथा पशु औषधालय डंगार के लिए पशु मित्र के एक-एक पद के लिए शारीरिक परीक्षण आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने उपमंडल झंडूता के पशु औषधालय नखलेहड़ा व समोह और उपमंडल घुमारवीं के पशु औषधालय पट्टा, बाह पटौडी, चुआडी, बैहल नुआण, डंगार, पशु चिकित्सालय भराड़ी, कपाहड़ा एवं बरोटा के पदों के लिए आवेदन किया है, वह सब भी शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Trending Videos