सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   440 students took admission in Jukhaala school

Bilaspur News: जुखाला स्कूल में 440 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
440 students took admission in Jukhaala school
विज्ञापन
बिना विलंब शुल्क के 15 अप्रैल तक स्कूल में मिलेगा प्रवेश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के दाखिले शुरू हो गए है। अभी तक पाठशाला में नर्सरी से 12वीं कक्षा के 440 दाखिले हो चुके हैं।
स्कूल में इन कक्षाओं में बिना विलंब शुल्क 15 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस पाठशाला में इस सत्र से सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई शुरू होगी। पाठशाला में विद्यार्थियों की संख्या कमरों में बैठने की क्षमता के आधार पर होगी। पाठशाला में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक 18 सेक्शन बनाए गए हैं, जिसमें एक सेक्शन में अधिकतम 45 विद्यार्थी ही शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। विद्यार्थियों की ज्यादा संख्या होने पर ज्यादा सेक्शन बनाए जा सकते हैं। स्कूल में नर्सरी से छठी तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी और इस चरणबद्ध तरीके से बाहरवीं तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। बच्चों को किताबें स्कूल में ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रधानाचार्य भावना ने बताया कि पाठशाला में नर्सरी से जमा 2 तक बिना विलंब शुल्क 15 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया चल रही हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने इस सत्र से कई स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया था, जिनमें मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला भी उन में से एक हैं। इसका उद्देश्य स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिया जाना है, ताकि बच्चे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में न पिछड़े और निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें सरकारी स्कूलों में ही अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed