फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   workshop for employees

Bilaspur News: एआई में दक्ष बनें अधिकारी-कर्मचारी, कामकाज में आएगी तेजी

Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
workshop for employees
उपायुक्त बोले- एआई भविष्य नहीं, वर्तमान की जरूरत, जिम्मेदारी से करें इस्तेमाल
विज्ञापन

बचत भवन में एआई आधारित टूल्स के उपयोग पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकारी कामकाज को अधिक तेज, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अब एआई आधारित तकनीक का उपयोग सीखना होगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब केवल भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि वर्तमान समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से एआई टूल्स के प्रभावी और जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग में दक्ष बनने का आह्वान किया।
जिला सांख्यिकी विभाग की ओर से मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में एआई आधारित टूल्स के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर, एसडीएम सदर राजकुमार सहित उपायुक्त कार्यालय और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि एआई के उपयोग से सरकारी कार्यों को कम समय में बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। इससे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और आम लोगों को भी समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में एआई का इस्तेमाल करते समय जिम्मेदारी और विवेक का ध्यान रखना जरूरी है। कार्यशाला में सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी और विशेषज्ञ पूजा बंसल ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी। बताया कि इन टूल्स की मदद से कार्यालयी पत्राचार, टिप्पणियां तैयार करने, प्रतिवेदन बनाने, प्रस्तुतीकरण तैयार करने, विषय-वस्तु तैयार करने और आंकड़ों के विश्लेषण जैसे कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला सांख्यिकी विभाग के अनुसंधान अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि एआई टूल्स के माध्यम से आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण और प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक सटीक और समयबद्ध बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed