{"_id":"6a25a321def98c0f84022eaa","slug":"1194-candidates-appeared-for-set-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1007-185936-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 1194 अभ्यर्थियों ने दिया सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 1194 अभ्यर्थियों ने दिया सेट
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा कन्या पाठशाला में परीक्षा के बाद आपस में चर्चा करती अभ्यर्थी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़े पहरे के बीच करवाई परीक्षा, जांच करने के बाद ही केंद्र में भेजे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों के गेट से लेकर परिसर तक जगह-जगह तैनात रहे पुलिस के जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में रविवार को सेट (स्टेट इलिजिबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा हुई।
राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सेट दिया। जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 1550 में से 1194 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्र में उपस्थित दर्ज करवा सके। 356 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के गेट से लेकर परिसर तक जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे। परीक्षार्थियों को पूरी जांच के बाद परीक्षा हाॅल में प्रवेश दिया गया। मोबाइल सहित अन्य सामान को जमा करने के लिए भी कर्मचारी तैनात किए गए थे। बहरहाल, परीक्षा केंद्रों से जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की पूरी तरह से चेकिंग की जा रही थी। केंद्र में नकल की कोई भी गुंजाइश न रहे, इसके लिए परिसर में जैमर लगाए थे। संवाद
Trending Videos