सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Central government taking anti-labor decisions: Tapan

मजदूर विरोधी फैसले ले रही केंद्र सरकार : तपन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Central government taking anti-labor decisions: Tapan
चंबा बचत भवन में सम्मेलन के दौरान मौजूद सीटू के कार्यकर्ता  और अन्य।संवाद
विज्ञापन
बोले- विद्युत परियोजनाओं में ठेका वर्कर्स के लिए कोई नीति नहीं, मजदूरों का हो रहा शोषण

चंबा में हुआ एनएचपीसी कर्मचारी यूनियन की समन्वय कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एनएचपीसी कर्मचारी यूनियन की समन्वय कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन बचत भवन में हुआ। इसका शुभारंभ समन्वय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य तपन सेन ने किया।
एनएचपीसी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता व सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन जगदीश शर्मा, सुदेश ठाकुर, नरेंद्र, संजय, धर्म चंद, अनिल, अयूब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन सेन ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी फैसला ले रही है। मुख्य रूप से श्रम कानून को बदलकर लेबर कोड लाना और इसे लागू करना केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों को दर्शाता है। एनएचपीसी की देश में चल रहीं पन विद्युत परियोजनाओं में ठेका वर्कर्स के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। सरकार की आम जनता और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। संगठन के महासचिव भारत भूषण ने तीन वर्षों का लेखा-जोखा रखा। भविष्य की कार्ययोजना भी सम्मेलन में रखी।
विज्ञापन
Trending Videos

सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता ने कहा कि समन्वय कमेटी की 26 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सितंबर में एनएचपीसी के सभी प्रोजेक्टों में कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। सम्मेलन में 51 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें कामरेड तपन सेन को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्म सिंह अनिल कुमार, संजय कुमार, अयूब, प्रेम सिंह, महेश्वर सिंह, भारत भूषण को फिर से महासचिव, जगदीश शर्मा और सुदेश ठाकुर को अतिरिक्त महासचिव, कुशल ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed