फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   300 farmers in Pangi received 6 quintals of wheat seed.

Chamba News: पांगी में 300 किसानों को मिला 6 क्विंटल गेहूं का बीज

Fri, 31 Jul 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
300 farmers in Pangi received 6 quintals of wheat seed.
पांगी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहा है। विभिन्न पंचायतों में किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।
कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ नरेश कुमार नायक ने बताया कि विभाग प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर रहा है। 29 जुलाई को पंचायत रेई और 30 जुलाई को पंचायत साच के गांव कुठल में जागरूकता शिविर हुए।
विज्ञापन

शिविरों में किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जीवामृत, घनजीवामृत, बीज उपचार, जैविक पोषक तत्वों के उपयोग और रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है और मिट्टी की गुणवत्ता को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 300 किसानों को 6 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया। नायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और पांगी जैसे जनजातीय क्षेत्रों में किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed