{"_id":"6a6ce07fd64e9a8c7b0dbd90","slug":"schools-to-remain-open-on-august-15-the-tricolour-will-be-hoisted-on-the-premises-chamba-news-c-88-1-cmb1003-191742-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 15 अगस्त को भी खुलेंगे स्कूल, परिसरों में फहराया जाएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 15 अगस्त को भी खुलेंगे स्कूल, परिसरों में फहराया जाएगा तिरंगा
Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार सरकार ने 15 अगस्त के मौके पर स्कूल खोलने के दिए निर्देश
शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त सरकारी स्कूलों को इस बारे जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। पहली बार सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जिले के सभी सरकारी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त को निर्धारित समय पर विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाए और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। स्कूलों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, भाषण, शपथ ग्रहण और स्वच्छता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने और गरिमापूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पर्व मनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समारोह का आयोजन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिला में सभी स्कूल 15 अगस्त को खुले रहेंगे। इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।