फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accelerate the construction of the proposed bus stand in Dalhousie: Mukesh

डलहौजी में प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण में लाएं तेजी : मुकेश

Fri, 31 Jul 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accelerate the construction of the proposed bus stand in Dalhousie: Mukesh
उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दो दिवसीय चंबा प्रवास के पहले दिन बनीखेत में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके उपरांत डलहौजी में प्रस्तावित बस अड्डा स्थल का निरीक्षण कर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बस अड्डा निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और परियोजना से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत लंबित अनुमति सहित अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित बस अड्डा परियोजना को बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (बीओडी) की बैठक में प्रस्तुत किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डलहौजी प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहां आधुनिक बस अड्डे के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष रेखा कुमारी, भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, एसडीएम अनिल भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed