{"_id":"6a6cdd1dd6d19694a5046b30","slug":"8-chamba-rumals-stolen-loss-of-5000-chamba-news-c-88-1-ssml1007-191789-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 8 चंबा रुमाल चोरी, 5 हजार रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 8 चंबा रुमाल चोरी, 5 हजार रुपये का नुकसान
Fri, 31 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंजर मेले में स्वयं सहायता समूह के स्टॉल में पड़ रहे डाके
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के दौरान चौगान में लगाए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। एक स्वयं सहायता समूह की महिला जहां आठ चंबा रुमाल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है।
एक अन्य स्टॉल संचालक ने भी बैग चोरी होने से करीब 10 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया है। पुलिस को दी शिकायत में स्वयं सहायता समूह की सदस्य जयवंती ने बताया कि उन्होंने चंबा रुमाल का स्टॉल लगाया है। वह प्रतिदिन स्टॉल बंद करने से पहले रूमाल गिनती हैं। अगले दिन स्टॉल खोला और गिनती की तो आठ रुमाल कम थे। उन्होंने अपने साथियों से भी जानकारी ली लेकिन उन्होंने भी जानकारी न होने की बात कही।
जयवंती ने बताया कि रुमाल चोरी होने से करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत चौगान में स्थापित पुलिस सहायता कक्ष में दर्ज करा दी है। उधर, स्टॉल नंबर 12 पर गद्दी परिधान तैयार करने वाले किशोरी लाल अत्री ने बताया कि उनका सामान भी मेले के पहले दिन से गायब है। जब वह स्टॉल सजा रहे थे तो उनका बैग बाहर रखा था। कोई बैग उठा ले गया। बैग में तीन कैलाश टोपियां, एक चोला तथा अन्य सामान रखा था। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपने स्तर पर जांच प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
--