फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A disaster destroyed the home, but courage laid the foundation for dreams.

Chamba News: आपदा से घर टूटा, हौसले से रख दी सपनों की नींव

Thu, 06 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A disaster destroyed the home, but courage laid the foundation for dreams.
टीवी रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने की जंग लड़ रहीं चंबा की गुंजन
विज्ञापन

बोलीं- ऑडिशन के लिए जाने से पहले आपदा में ढह गया था घर का हिस्सा
अभी तक शो के तीन राउंड पार कर चुकी है बेटी, चौथे के रिजल्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। जिस घर की दीवारें आपदा में ढह गईं, उसी मलबे से गुंजन ने अपने सपनों की नई नींव खड़ी कर दी।
चंबा की यह बेटी टूटे आशियाने और आर्थिक संघर्ष के बीच भी हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा के दम पर टीवी रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने की जंग लड़ रही है।
जिला चंबा के गोली के टिकर गांव की गुंजन टीवी रियलिटी शो किसमें कितना है दम में प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आर्थिक तंगी और प्राकृतिक आपदा जैसी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठी हैं। 26 अगस्त 2025 का दिन गुंजन और उनके परिवार के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। जिस सुबह वह शो के ऑडिशन के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही थीं, उसी दौरान बादल फटने से उनके घर का आगे का हिस्सा ढह गया। गुंजन बताती हैं ऐसा लगा जैसे उनका घर ही नहीं, सारे सपने भी मलबे में दब गए हों। उस समय समझ नहीं आ रहा था कि पिता से ऑडिशन के लिए जाने की बात कैसे कहूं। प्रशासन से भी कोई विशेष मदद नहीं मिली। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गुंजन ने हिम्मत नहीं हारी। गरीब परिवार से होने के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और बेहतरीन नृत्य प्रतिभा के दम पर शो में अलग पहचान बनाई। अब तक गुंजन शो के तीन राउंड पार कर चुकी हैं। चौथे राउंड के परिणाम का इंतजार कर रही हैं। यदि इसमें सफल रहती हैं तो ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर चंबा और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

--
होटल में काम कर परिवार पाल रहे गुंजन के पिता
गुंजन के पिता रवि कुमार होटल में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। माता रीना कुमारी गृहिणी हैं। बड़ी बहन मन्नत, दादा-दादी और छोटे भाई का सहयोग और हौसला गुंजन की सबसे बड़ी ताकत है। परिवार ने जब पहली बार उन्हें टीवी पर प्रस्तुति देते देखा तो सभी की आंखें खुशी से नम हो गईं। गुंजन का सपना शो जीतकर मिलने वाली इनामी राशि से टूटा हुआ घर दोबारा बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed