फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pakistani flag and balloons found in Shurnala

Chamba News: शुरनाला में मिला पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे

Mon, 17 Aug 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistani flag and balloons found in Shurnala
हिमगिरी के शूरनाला में मिला पाकिस्तान का झंडा और गुब्बारे। जागरूक पाठक
हिमगिरी (चंबा)। तीसा थाना के तहत पंचायत हिमगिरी के शुरनाला क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुरनाला में संदिग्ध झंडा और गुब्बारे देखे। गुब्बारों पर दिल दिल पाकिस्तान लिखा हुआ था। पेड़ से टकराने के कारण कई गुब्बारे फट गए थे जबकि कई सुरक्षित अवस्था में थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तीसा थाना पुलिस को दी। तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। बता दें कि क्षेत्र की सीमा जम्मू-कश्मीर से लगती है। इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed