फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When the road collapsed, life teetered on the brink of the precipice.

Chamba News: रास्ता ढहा तो जिंदगी ढांक पर उतर आई

Mon, 17 Aug 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
When the road collapsed, life teetered on the brink of the precipice.
बंद सड़क को पैदल पार करते लोग
बड़ेरु में भूस्खलन से सड़क बंद, मलबे और खाई के बीच जान जोखिम में डाल गुजरे राहगीर
विज्ञापन

चट्टानें, पेड़ गिरने से बनीखेत-खैरी मार्ग बंद, रोजाना आने-जाने वालों को हुई परेशानी
सुबह तीन बजे भूस्खलन से थमी आवाजाही, मलबे के बीच पैदल गुजरने को मजबूर हुए लोग
-------
रात के अंधेरे में पहाड़ टूटा तो सुबह सड़क पर जिंदगी का रास्ता भी खतरे में पड़ गया। बनीखेत-खैरी मार्ग पर बड़ेरु के समीप भारी भूस्खलन ने सड़क को विशाल चट्टानों और पेड़ों से पाट दिया। सुबह रोजमर्रा के काम के लिए निकले लोगों को बंद सड़क के बीच से ही आगे बढ़ना पड़ा। कहीं चट्टानों का मलबा, कहीं पेड़ों का ढेर और दूसरी ओर गहरी खाई, ऐसे में राहगीरों ने कदम-कदम पर जान जोखिम में डालकर रास्ता पार किया। जरा सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह के वक्त कामकाजी लोगों के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी इसी खतरनाक हिस्से से गुजरते नजर आए। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए रास्ता बहाल हो सका।
----
नितिन पॉल
बनीखेत (चंबा)। भारी बारिश से बनीखेत-खैरी सड़क बडेरु के समीप सोमवार अल सुबह तीन बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गई। सुबह दिहाड़ीदार और बनीखेत की ओर आने वाले लोग मुश्किल से सड़क पार करते नजर आए। सुबह 7 बजे रमेश कुमार, राज कुमार, गणेश कुमार, सुरजीत कुमार, अनिल कुमार बडेरू के पास दोपहिया वाहन लेकर पहुंचे। सड़क बंद होने पर सड़क के किनारे वाहन पार्क कर पैदल ही आगे बढ़े। सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान, पेड़ों के नीचे से होकर वे आगे बढ़ते नजर आए। जरा सी चूक भारी पड़ सकती थी। डरते संभलते उन्हें देख उनके पीछे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी आगे बढ़ते नजर आए। दूसरे किनारे पहुंच सभी ने राहत की सांस ली। सुबह 8 बजे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ टीम और मशीनरी के साथ पहुंचे। सड़क को खोलने का कार्य शुरू हुआ। पूर्वांह्न 11:30 बजे सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हुई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील धवन ने बताया कि कहना है कि सूचना मिलते ही दो जेसीबी से बंद सड़क को दोनों ओर से खोलने का कार्य आरंभ करवाया। सुबह 11:30 बजे छोटे वाहनों और दोपहर 1:00 बजे मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बगढ़ार से बनीखेत के लिए अपने रोजाना के काम के लिए निकला था लेकिन रास्ता बंद होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाया। - रमेश कुमार, बगढार
--

प्रतिदिन बनीखेत में काम के सिलसिले में आना पड़ता है। सोमवार को सड़क बंद होने के कारण बनीखेत पहुंचने में भारी दिक्कत हुई। - सुरजीत कुमार, धारद
--
सड़क बंद होने के कारण पैदल ही बनीखेत पहुंचना पड़ा। इससे सारे काम अस्त-व्यस्त हो गए। कुछ कार्य जो करने थे वे भी पूरे नहीं हो पाए। - राज कुमार, धार
--

अपनी टैक्सी से सवारियों को लेकर बनीखेत आ रहा था। रास्ता बंद होने पर वहीं रुककर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। - गणेश कुमार, ढलोग

बंद सड़क को पैदल पार करते लोग

बंद सड़क को पैदल पार करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed