फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra... The fear of the gorge on the path of faith.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा... आस्था की डगर पर खाई का डर

Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra... The fear of the gorge on the path of faith.
म​णिमहेश यात्रा मार्ग पर तोस गोठ नामक स्थान पर फिसलन रास्ते से गुजरते श्रद्धालू। संवाद।
तोस का गोठ में पगडंडी को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

एक-दूसरे का हाथ थामकर पार कर रहे कीचड़ और फिसलन भरा रास्ता
श्रद्धालु बोले- यात्रा शुरू होने से पहले नहीं बनाया रास्ता तो बिगड़ सकते हैं हालात

रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा मार्ग पर तोस का गोठ नामक स्थान पर श्रद्धालुओं की जरा सी चूक उनकी जान ले सकती है। पगडंडी से होकर श्रद्धालुओं को आवाजाही करनी पड़ रही है।
कीचड़ में फिसलन इतनी अधिक है कि एक दूसरे का हाथ थामकर निकलना पड़ रहा है। मणिमहेश यात्रा अभी तक अधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुई है लेकिन 100 से अधिक श्रद्धालु रोज मणिमहेश जा रहे हैं। इन्हें तोस का गोठ नामक स्थान को पार करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


दो दिन पहले पहले संवाद न्यूज एजेंसी की टीम यात्रा मार्ग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हड़सर से डल झील रवाना हुई थी। डेढ़ किलोमीटर दूर मंजर ऐसा था कि श्रद्धालु खतरनाक ढांक को गिरते-संभलते पार कर रहे थे। यह वही स्थान है जहां पिछले साल आपदा के दौरान भारी भूस्खलन हुआ था। 10 मीटर का हिस्सा जमींदोज हो गया था। अभी भी हालात वैसे ही नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पगडंडी वाला रास्ता बना है। बारिश होने पर फिसलन इतनी बढ़ जाती है कि अनियंत्रित होकर कोई भी खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे के सहारे गुजर रहे पंजाब के श्रद्धालु मंजीत सिंह ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले यदि बेहतर रास्ता नहीं बनाया तो हालात बिगड़ सकते हैं। यात्रा पूरी कर लौट रहे गुरदासपुर के अमरिंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने पर पगडंडी से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन के पास अभी समय है, इसलिए यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग की हालत में सुधार करें। वहीं, कांगड़ा निवासी सुरेश कुमार भी वहां से अपने दोस्तों के साथ गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि विश्वभर में प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में बेहतर सेवाओं के लिए विभिन्न तरह के टैक्स लिए जा रहे हैं लेकिन जिस प्रकार के हालात देखने को मिल रहे हैं, उसे देख सरकार और प्रशासन की लापरवाही नजर आती है। उधर, एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले तोस का गोठ में रास्ते को बेहतर बनाएं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed