{"_id":"6a845df2600559baba0387c0","slug":"video-dalhousie-tibetan-community-holds-solidarity-rally-in-chamba-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डलहौजी तिब्बती समुदाय ने चंबा में निकाली एकजुटता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डलहौजी तिब्बती समुदाय ने चंबा में निकाली एकजुटता रैली
डलहौजी तिब्बती समुदाय की ओर से मंगलवार को चंबा में शांतिपूर्ण एकजुटता रैली निकाली गई। क्षेत्रीय तिब्बती यूथ कांग्रेस, क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ और क्षेत्रीय मिडल वे अप्रोच की डल्हौजी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार 2 जुलाई 2026 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर लोबगा रंगजेन नामक व्यक्ति ने चीन की ओर से तिब्बत में अपनाई जा रही कथित दमनकारी नीतियों और 1 जुलाई 2026 से लागू किए गए नए जातीय एकता कानून के विरोध में आत्मदाह किया था। इसी घटना के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए डलहौजी से चंबा तक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के चंबा पहुंचने के बाद प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक चौगान मैदान और बाजार में पैदल मार्च किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।