{"_id":"6a7763269ba79b176d0e719e","slug":"a-group-of-kanwariyas-returned-to-banikhet-after-visiting-baba-vaidyanath-chamba-news-c-88-1-cmb1014-192636-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर बनीखेत लौटा कांवड़ियों का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर बनीखेत लौटा कांवड़ियों का जत्था
Sat, 08 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। सावन माह में बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बनीखेत से गया करीब 60 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस लौटा।
जत्थे के मुखिया अमर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की और बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक किया। श्रद्धालु बनीखेत से निजी वाहनों से दिल्ली और वहां से रेलगाड़ी के जरिये सुल्तानगंज पहुंचे थे। करीब 15 दिन में पूरी हुई 1600 किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था रही। वापसी पर बनीखेत पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने यात्रा सफल होने पर खुशी जताई। संवाद