{"_id":"6a736b11e5c554c52a08cc21","slug":"a-hub-for-the-drug-trade-was-being-set-up-under-the-guise-of-the-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192246-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा के नाम पर सज रही थी नशे की मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा के नाम पर सज रही थी नशे की मंडी
Wed, 05 Aug 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांघी में पकड़े युवक का खुलासा, श्रद्धालुओं को बेचने के लिए मंगवाए थे नशीले कैप्सूल
पठानकोट से व्यक्ति चंबा में अवैध तरीके से कर रहा था सप्लाई
प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं इस मामले के तार
प्रवीण कुमार
चंबा। जांघी में पकड़े गए नशीले कैप्सूल मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेचे जाने थे लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया।
जिस युवक के घर से ये कैप्सूल बरामद हुए, उससे जब जांच टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लंबे समय से यह अवैध कारोबार चला रहा था। पठानकोट से एक व्यक्ति उसे आधे रास्ते तक कैप्सूल की सप्लाई छोड़ जाता था। आधे रास्ते से वह उन्हें लेने के लिए स्वयं जाता था। यह सप्लाई कभी बस तो कभी दूध, ब्रेड की सप्लाई लेकर आने वाले मालवाहक वाहनों के माध्यम से भेजी जाती थी। अब स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों से पूछताछ करेगा जो नशीले कैप्सूल चंबा पहुंचाने का काम कर रहे थे।
मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब सहित अन्य राज्यों से युवा चंबा आते हैं। इन्हें नशा करने के लिए महंगे दामों पर यह दवा बेची जाती थी। आरोपी ने यात्रा से पहले 1362 कैप्सूल मंगवाए थे। यात्रा के दौरान इससे अधिक मात्रा में कैप्सूलों की सप्लाई होने वाली थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नशे के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। अब पठानकोट में नशीली दवाइयां बेचने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए विभाग योजना बना रहा है। यह मामला प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
उधर, राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को नशीले कैप्सूल बेचने की तैयारी थी। पठानकोट से एक व्यक्ति चंबा में अवैध रूप से इन कैप्सूलों की सप्लाई कर रहा था। विभाग इस मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है।
--