सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A large part of the forest was reduced to ashes in a few hours.

Chamba News: चंद घंटों में राख के ढेर में बदल गया जंगल का एक बड़ा हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
A large part of the forest was reduced to ashes in a few hours.
भलेई के डुगा गांव के पास भड़की आग : संवाद
विज्ञापन
भलेई के समीप डुघा क्षेत्र में जंगल में आग लगने से वनसंपदा को नुकसान
Trending Videos

सड़क तक पहुंचीं आग की लपटें, ग्रामीण बोले-शरारती तत्व लगा रहे आग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भलेई के समीप डुघा क्षेत्र में जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज गर्मी और हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई और जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।
कभी हरियाली से लहलहाने वाला वन क्षेत्र कुछ ही घंटों में राख के ढेर में बदल गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें सड़क तक पहुंच गईं। इससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोपहर 12 बजे आग लगी और शाम पांच बजे तक धुआं उठता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल कुमार, रंजन कुमार, कर्म सिंह, भीम सिंह और दीपक कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद संबंधित विभागों को सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक कोई अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान आग लगातार फैलती रही और जंगल के बड़े हिस्से को निगल गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन विकराल लपटों के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में चीड़ के पेड़ जलकर राख हो गए। झाड़ियां, घास और अन्य वनस्पतियां भी नष्ट हो गईं। आग से क्षेत्र की जैव विविधता को भी गहरा आघात पहुंचा है। पक्षियों के घोंसले, छोटे वन्य जीव और अन्य जीव-जंतु भी आग से प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जंगलों में बार-बार लग रही आग के पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed