फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After Pandit Tulsi Ram, Dr. Janakraj visited Khanar village as the MLA.

Chamba News: पंडित तुलसी राम के बाद डॉ. जनकराज विधायक बन पहुंचे खनार गांव

Wed, 19 Aug 2026 11:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
After Pandit Tulsi Ram, Dr. Janakraj visited Khanar village as the MLA.
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की सबसे अंतिम और दुर्गम पंचायत ग्रौंडा के लोगों से मिलने के लिए मंगलवार को विधायक डॉ. जनकराज पहुंचे। जब उन्होंने पंचायत के पैदल रास्ते देखे तो दंग रह गए। लोग खाई को रस्सी से लटकर पार कर रहे थे। उन्होंने भी उसी मार्ग से होते हुए लोगों तक पहुंचने का सफर तय किया। जब वह खनार गांव पहुंचे तो लोगों ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद यहां पहुंचने वाले वह दूसरे विधायक हैं। इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय तुलसी राम चुनाव जीतने के बाद यहां आए थे। डॉ. जनकराज ने वहां के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निदान करवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने डगी मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान कविता देवी ने विधायक के समक्ष बिजली और सड़क सुविधा में सुधार के साथ-साथ खनार गांव के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था करने की मांग उठाई। विधायक ने इन मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि खनार गांव से आगे कांगड़ा की सीमा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed