फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dead Body found in suspicious circumstances in Jukyani, Churah; murder suspected, forensic team summoned.

Chamba: चुराह के जुकयानी में संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम बुलाई

Wed, 19 Aug 2026 01:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

चंबा उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
dead Body found in suspicious circumstances in Jukyani, Churah; murder suspected, forensic team summoned.
जुकयानी में संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव गुड़ेश निवासी नेगी राणा के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि शव पर सिर और बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, मामले की गहन जांच के लिए नूरपुर से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था और वह जुकयानी क्षेत्र में कैसे पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि जुकयानी में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed