{"_id":"69f38d3e577f82cd5f0c0069","slug":"amidst-the-political-battle-several-wards-remain-steeped-in-silence-chamba-news-c-88-1-ssml1004-182001-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सियासी समर के बीच खामोशी में डूबे कई वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सियासी समर के बीच खामोशी में डूबे कई वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा और डलहौजी में उम्मीदवारों की चुप्पी ने बढ़ाईं चुनावी सरगर्मियां
उदयपुर वार्ड में अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नहीं ठोंकी चुनावी ताल
सोशल मीडिया पर भी नहीं दिखी दावेदारी, महिला सीट होने के बावजूद चुप्पी
रवि मांडला
चनेड़ (चंबा)। जिला परिषद चुनाव की आहट से जहां प्रदेश के कई हिस्सों में सियासी तापमान चढ़ चुका है, वहीं चंबा और डलहौजी क्षेत्र के कई वार्ड खामोशी में डूबे हैं।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला उदयपुर वार्ड का है। यहां अब तक एक भी उम्मीदवार सामने नहीं आया है। महिला आरक्षित सीट होने के बावजूद दावेदारी की यह कमी कई सवाल खड़े कर रही है। पहले यह जिला परिषद वार्ड जियुंता रहा है लेकिन अब इसे बदलकर जिला परिषद वार्ड उदयपुर बनाया गया है। इसके अधीन 13 पंचायतों की करीब 24 हजार आबादी है। अब तक सोशल मीडिया में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से मीनाक्षी टंडन और सुनीता टंडन ने हुंकार भरी है। विधानसभा क्षेत्र चंबा की ओर से कोई भी प्रत्याशी न तो सोशल मीडिया और न चुनाव लड़ने के लिए सामने आया है।
पंचायती राज चुनावों के तहत जियुंता वार्ड से 2020-21 में जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावों में वनिका चौबियाल, वंदना जरियाल, वंदना ठाकुर, इंद्रा कपूर उतरे थे। वनिका चौबियाल ने जीत दर्ज की थी। इस बार चुनावी समर में उतरने के लिए अभी तक कोई भी प्रत्याशी सामने नहीं आया है।
महिला के लिए सीट आरक्षित होने के बावजूद सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर भी किसी ने अब तक दावेदारी पेश नहीं की है। चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत उदयपुर, सरू, भनौता, चनेड़, पंजोह, कोहलड़ी, चिलबंगला और द्रड्डा वार्ड सहित डलहौजी क्षेत्र के जियुंता, मलोणा, पधरोटू, ओसल और रूलयाणी वार्डों में भी अभी तक किसी संभावित उम्मीदवार ने खुलकर सामने आकर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में कौन उम्मीदवार मैदान में उतरता है। फिलहाल, इन वार्डों में चुनावी सरगर्मियों की शुरुआत का इंतजार किया जा रहा है।
--
Trending Videos