फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As soon as the power went out, the market at Chaugan dispersed.

Chamba News: बिजली कटते ही चौगान से उठा बाजार

Sun, 09 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
As soon as the power went out, the market at Chaugan dispersed.
दो बजे की थी बाजार खाली करवाने की घोषणा, तीन बजे बिजली काटने पहुंच गए कर्मचारी
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई में पहुंची टीम ने कारोबारियों को जल्द सामान बांधने के दिए निर्देश
--------
ऐतिहासिक चौगान में मिंजर मेले के कारोबार के आखिरी दिन जश्न से ज्यादा सामान समेटने की बेचैनी दिखी। प्रशासन के बाजार खाली करवाने के फरमान के साथ कारोबारी अपनी दुकानें बचाने की जद्दोजहद में जुट गए। बिजली बंद होते ही मेले की रोशनी बुझी और चौगान में 14 दिन से सजी रौनक धीरे-धीरे गठ्ठरों में सिमटती चली गई। प्रशासनिक टीम चौगान खाली करवाने पहुंच गई। दूसरी तरफ हल्का कारोबार भी चलता रहा। शाम पांच बजे बिजली गुल होने के बाद कारोबारियों ने सामान समेटना सही समझा।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : रविवार, समय : दोपहर 2:10 मिनट। स्थान : चंबा का ऐतिहासिक चौगान। तहसीलदार टीम सहित चौगान में प्रवेश कर रहे हैं। माइक से दुकानें बंद करने की हिदायत दी जा रही है। नगर परिषद की टीम चौगान में लगी फड़ियों को हटाने के निर्देश दे रही है। दोपहर 3 बजे बिजली बोर्ड की टीम चौगान में पहुंचती है। टीम पांच बजे तक बिजली कटने की जानकारी कारोबारियों को दे रही है। 4:10 बजे एसडीएम चिराग शर्मा टीम के साथ चौगान पहुंचे। उन्होंने कारोबारियों को सामान समेटेने के निर्देश दिए। अलग-अलग टीमें चारों चौगान में दबिश दे रही हैं। शाम 5 बजे बिजली बोर्ड की टीमें कनेक्शन काटने में जुट गईं। मिंजर मेले के दौरान रविवार को बाजार खाली करवाने को लेकर प्रशासन तय समय पर पहुंच गया। दोपहर करीब दो बजे कारोबार बंद करवाने की घोषणा की गई थी। इसके एक घंटे बाद ही बिजली काटने के लिए टीम बाजार में पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दोपहर बाद कारोबार पर रोक लगाने की घोषणा के बाद दुकानदार सामान समेटने में जुट गए। इसी बीच करीब तीन बजे बिजली काटने की कार्रवाई के लिए टीम के पहुंचने से कारोबारियों की मुश्किल बढ़ गई। खासकर बिजली से चलने वाले उपकरणों और दुकानों में लगे सामान को हटाने में दिक्कत पेश आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में बाजार खाली करवाने की प्रक्रिया चलती रही। शाम करीब पांच बजे बाजार की बिजली पूरी तरह बंद कर दी गई। इसके बाद दुकानदारों ने अंधेरे के बीच सामान समेटना शुरू किया। गौरतलब है कि मिंजर मेले में व्यापारिक गतिविधियां 26 जुलाई से शुरू हो गई थी। प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट किया था कि नौ अगस्त शाम पांच बजे तक ही कारोबार की अनुमति रहेगी। उधर, एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि चौगानों को खाली करवाया जा रहा है। रविवार को अंतिम दिन था। निर्धारित समय के भीतर ही चौगानों को बंद करवाया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed