फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ASHA workers demand regularization.

Chamba News: आशा कार्यकर्ताओं ने उठाई नियमितीकरण की मांग

Thu, 09 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers demand regularization.
चंबा उपायुक्त को अपनी वि​भिन्न मांगों बारे ज्ञापन सोंपने के बाद बात करती आशा कार्यकर्ता ओर अन्य
विभिन्न मांगों को लेकर आशा कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में आशा वर्करों की अहम भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देशभर में 10 लाख से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नियमित कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है। वीरवार को अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आशा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

जिला अध्यक्ष सुलक्षणा, उपाध्यक्ष आरपी ठाकुर, प्रीतो देवी, चंपा देवी, डिंपल शर्मा, कंचन कुूमारी, लता देवी और अनुपा कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, मासिक वेतन निर्धारित करने और सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देशभर में 10 लाख से अधिक आशा कार्यकर्ता वर्षों से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता जागरूकता तथा अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहता है। बावजूद इसके उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। महासंघ ने मांग की कि आशा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित करते हुए 18 से 36 हजार तक मासिक वेतन दिया जाए। वार्षिक वेतनवृद्धि, पदोन्नति, समान कार्य के लिए समान वेतन, ईपीएफ, कर्मचारी राज्य बीमा, पेंशन, चिकित्सा सुविधा सहित सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाए। महासंघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आशा कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed