{"_id":"6a4fd8f752719d13c4030d10","slug":"hrtc-bus-broke-down-near-koti-chowk-chamba-news-c-88-1-cmb1002-189356-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कोटी चौक के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कोटी चौक के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस
Thu, 09 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
कोटी के पास खराब ख़डी सरकारी बस: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के किनारे घंटों परेशान रहे यात्री, तीसा से चंबा आ रही थी बस
आरोप- न दूसरी बस मिली न ही किया इंतजाम, निजी बस से पहुंचे चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर यात्रियों को एक बार फिर निगम की बस सेवा में अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। तीसा से चंबा आ रही निगम की बस कोटी चौक के समीप खराब हो गई। इससे यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
यात्रियों का आरोप है कि मौके पर न तो कोई मेकेनिक पहुंचा और न ही यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। ऐसे में बस में सवार यात्रियों को मजबूरन निजी बस के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
जुगल कुमार, शुभम कुमार, काजल, सोनल, हितेश कुमार और सरोज देवी ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त किराया देकर निजी बस से चंबा पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीच रास्ते में बस खराब होने के बाद सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और अधिक सामान लेकर सफर करने वाले लोगों को होती है। कई बार बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं लेकिन यात्रियों को समय पर वैकल्पिक सुविधा नहीं मिल पाती। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच की जाए और आपात स्थिति में यात्रियों के लिए तुरंत दूसरी बस या मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उधर, बस अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक भेजा जाएगा। बस को दोबारा रूट पर भेजा जाएगा।