पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ashok Thakur appointed Treasurer of BJP Chamba.

Chamba News: अशोक ठाकुर बने भाजपा चंबा के कोषाध्यक्ष

Tue, 30 Jun 2026 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
Ashok Thakur appointed Treasurer of BJP Chamba.
चंबा। जिला भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियों का विस्तार करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक ठाकुर को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले अशोक ठाकुर को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा संगठन का मानना है कि अशोक ठाकुर के पास विभिन्न पदों पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिला भाजपा की वित्तीय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि अशोक ठाकुर के संगठनात्मक अनुभव का लाभ भविष्य में पार्टी को मिलेगा और इससे जिला संगठन और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति पर अशोक ठाकुर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर, कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज, जिला प्रभारी शिशु धर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल तथा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed